फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर बुधवार सुबह फरसाटार ग्राम के पास ट्रक ने स्कूल जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बेल्थरा- नगरा मार्ग जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। जाम समाप्त करने के लिए अधिकारियों के समझाने- बुझाने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

उभांव थानाक्षेत्र के भुआरी ग्राम निवासी अंशु (11) पुत्री बसंत और सोनम (12) पुत्री पिंटू मदर जमीला इंटर कालेज फरसाटार में कक्षा छह की छात्रा थीं। बुधवार को दोनों छात्राएं साइकिल पर सवार हो परीक्षा देने के लिए विद्यालय जा रही थीं। बेल्थरा- नगरा मार्ग पर फरसाटार ग्राम के पास चौकिया मोड़ से नगरा की ओर जा रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं। इस दौरान ट्रक ने दोनों छात्राओं को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फरसाटार के पास नगरा मार्ग जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, सीओ केपी सिंह और थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। अधिकारियों के समझाने- बुझाने के बावजूद जाम समाप्त नहीं होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। इस बीच मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को खदेड़ दिया।
काश बंद होता स्कूल तो बच जाती छात्राओं की जान
बेल्थरारोड। कोरोना वायरस के फैलाव के मद्देनजर सरकार के निर्देश के अनुसार यदि विद्यालय बंद रहता तो छात्राएं स्कूल नहीं जा पाती। ऐसे में उनकी जान बच सकती थी। लेकिन विद्यालय संचालक ने सरकारी निर्देश को दरकिनार कर स्कूल खोल दिया था। लोगों का कहना है कि स्कूल संचालक मनमानी करते हुए सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्कूल में छुट्टी होती तो छात्राओं को सड़क हादसे में जान से हाथ धोना नहीं पड़ता।
विज्ञापन

स्कूल खोलना असंवैधानिक: एसडीएम
बेल्थरारोड। एसडीएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है, लेकिन मदर जमीला इंटर कॉलेज में परीक्षा चल रही थी, जो असंवैधानिक है। ऐसे में स्कूल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मृत छात्राएं नाबालिक थीं। ऐसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद के लिए संस्तुति की जाएगी।
ननिहाल में रहकर पढ़ती थी अंशु
बेल्थरारोड। सड़क हादसे में मृत छात्राओं के घर मातम पसरा हुआ है। अंशु की माता निर्मला का रोते-रोते बुरा हाल है। अंशु के पिता बसंत गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। हादसे की खबर सुन वह दहाड़ मार कर रोने लगे। अंशु एक भाई और दो बहनों में छोटी थी। वहीं, मृत सोनम अपने ननिहाल भुआरी में रहकर पढ़ती थी। उसके पिता पिंटू छिटीकियां ग्राम के निवासी हैं। पुत्री की मौत से माता मंजू सदमे में है। उनके घर करुण- क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया है। सोनम अपने एक भाई और तीन बहनों में दूसरी नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें