फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गंगा घाटों पर लगा प्रतिबंध

Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में जलस्तर बढ़ने एवं घाट गहरा होने के  कारण पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने महावीर घाट और कीनाराम बाबा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध घाटों के निरीक्षण करने के बाद लगाया गया है। ताकि सावन माह में स्नान करने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ कोई  अप्रिय घटना घटित न हो सके। सुरक्षा के मद्देनजर सावन माह में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए शिवरामपुर घाट (संगम घाट) को चयन किया गया है।
विज्ञापन


बता दें सावन माह में शिवभक्त गंगा में स्नान करने के बाद नगर के बाबा बालेश्वर नाथ तथा भृगु बाबा को जल चढ़ाते हैं। वहीं कांवरियां जल चढ़ाकर देवघर के लिए रवाना होते हैं। इधर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जलस्तर बढ़ने के कारण कीनाराम तथा महावीर घाट करीब 30 से 40 फीट तक गहरा हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने मनोज कुमार झा ने बताया कि कीनाराम घाट तथा महावीर घाट पर गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण बहुत गहरा हो गया है। जहां स्नान करने लायक नहीं है।

इसलिए दोनों घाटों पर स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शिवरामपुर घाट पर स्नान करने का आह्वान किया। बताया कि प्रतिबंधित घाटों के रास्ते पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। ताकि कोई श्रद्धालु जा न सके। जबकि शिवरामपुर घाट पर पुलिस बल के साथ ही एक नाव, दो गोताखोर, एक रस्सी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें