फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पराली जलाते मिले दो किसान, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान पंदह के बिच्छी बोझ में दो किसानों को खेत में पराली जलाते पकड़ लिया। किसानों को फटकार लगाई। किसान ने अपना नाम संतोष वर्मा बताया। वहीं, बगल में ही दुर्गेश राय भी खेत में पराली जलाते मिल गए। यह देख जिला कृषि अधिकारी ने दोनों किसानों को मौके पर ही फटकार लगाई और पराली जलाने से होने वाले नुकसान और सरकारी आदेश से अवगत कराया। लेखपाल को फोन कर अवशेष जलाने पर लगने वाले जुर्माने का निर्धारण करने का निर्देश दिया। एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार ने बताया की पराली जलने की सूचना पर मौका मुआयना किया गया है। संबंधित लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें