फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में नहीं हीमोफीलिया का इलाज, रेफर किए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



बलिया। जिला अस्पताल में हीमोफीलिया का इलाज नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को वाराणसी और लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। एक साल में करीब 25 मरीजों को रेफर किया जा चुका है।

जिले भर से हीमोफीलिया के मरीज इंजेक्शन और फैक्टर के लिए जिला अस्पताल आते हैं, लेकिन वहां न तो फैक्टर उपलब्ध हैं न ही उसे चढ़ाने की व्यवस्था है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। हीमोफीलिया का इलाज बहुत महंगा है। लिहाजा रोगियों को इसे जारी रखना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रक्तस्राव होने हीमोफीलिया के मरीज को जब फैक्टर शुरू किया जाता है तो उसको हर सप्ताह इसकी जरूरत होती है। एक बार फैक्टर चढ़वाने का खर्चा 10 से 12 हजार रुपया आता है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने पर अधिकांश मरीज इलाज ही नहीं करा पाते हैं।





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें