खेत में गिरी बिजली, पुत्र की मौत, पिता झुलसा
जौनपुर जिले की प्रयागराज की सीमा से लगे हंसराजपुर गांव में गुरुवार को दोपहर बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी विजयबहादुर अपने पुत्र संदीप कुमार (20 ) के साथ धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। उसी समय आसमान में तेज गडग़ड़ाहट के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र दोनों झुलस गए। परिजन दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया।