फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बिजली से दो किसानों समेत तीन की मौत,खेत में काम करने के दौरान हुए हादसे का शिकार 

Thu, 02 Jul 2020 06:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/ जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के सोनबरसा मौजा के खेत में गुरुवार को दोपहर में काम कर रहे एक किसान व शिवपुर दियर गांव के पास एक किसान की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार, लेखपाल व दोकटी पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी व किसान लालबाबू सिंह (70) गुरुवार को दोपहर में सोनबरसा स्थित अपने खेत मे कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक आसमान में तड़तड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चपेट में वे आ गए। जानकारी होते ही परिजन सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।

उधर, कुछ ही देर बाद एक बार फिर बिजली गिरने से खेत से डेरा पर जाते समय शिवपुर कपूर दियर निवासी किसान निर्मल कुशवाहा (42) की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना के बाद नायब तहसीलदार रजत सिंह, लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता के साथ ही दोकटी पुलिस दोनों स्थनों पर पहुंची और पंचनामा कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खेत में गिरी बिजली, पुत्र की मौत, पिता झुलसा

जौनपुर जिले की प्रयागराज की सीमा से लगे हंसराजपुर गांव में गुरुवार को दोपहर बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी विजयबहादुर अपने पुत्र संदीप कुमार (20 ) के साथ धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। उसी समय आसमान में तेज गडग़ड़ाहट के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र दोनों झुलस गए। परिजन दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें