बलिया। जिले में एक बार कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। रविवार को आई रिपोर्ट में नए मरीजों की संख्या 176 है। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर अब 685 हो गए हैं। रविवार की रिपोर्ट में दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की गई है। अब जिले में मरने वालों की संख्या 116 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को कुल 3171 लोगों की जांच की गई।
ठीक एक साल पहले कोरोना महामारी सामने आई थी और कुछ ही दिनों में संक्रमण तेजी से फैलने लगा और देश में लॉकडाउन तक लगा। कुछ महीनों तक राहत के बाद अब दूसरे फेज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके चलते लोग सशंकित हो गए हैं। जनपद में अब तक कुल 358518 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। होम क्वारंटीन में 280 लोगों को रखा गया है। फैकल्टी एल-टू बसंतपुर में 37 लोगों को भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूसरे फेज में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि थोड़ी भी लापरवाही ना करें।