फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पॉलिथीन में पैक दो शव रेत पर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाशनगर। यूपी से बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु के नीचे बृहस्पतिवार की सुबह सरयू नदी की रेत पर पॉलीथिन में पैक दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया था। शवों को देखने वालों की भीड़ जुट गई। शवों के नदी की रेत पर पड़े होने की सूचना पर चांद दीयर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को रेत में दफना दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यूपी तथा बिहार के अलग-अलग अस्पतालों में लावारिस मरीजों की मौत होने के बाद सम्मान पूर्वक उनका दाह संस्कार करने के लिए सरकार की ओर से समुचित राशि दी जाती है। उसी राशि को बचाने के उद्देश्य से लावारिस शवों का दाह संस्कार कराने के बजाय रात के अंधेरे में उन्हें नदियों में प्रवाहित कर देते हैं। लोगों ने बताया कि लावारिस शवों को नदी में बहा देने का चलन कोरोना काल से जो शुरू हुआ है। यह अब भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में अनगिनत लावारिस शवों को प्रवाहित किए जाने से प्रदूषण व संक्रमण बढ़ने की आशंका है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बकाया कि पोस्टमार्टम किए गए शव थे। इन्हें वहीं पर दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें