रसड़ा। सिधागरघाट मार्ग स्थित मुस्तफाबाद चट्टी के समीप मंगलवार को दोपहर पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। हादस में कोप गांव निवासी कृष्णा राजभर (14) पुत्र सतीराम राजभर व अर्जुन राजभर (17) पुत्र जूही राजभर निवासी कोप की मौत हो गई। उनका तीसरा साथी एवं बाइक सवार छट्ठु राजभर (18) पुत्र घूरा राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे ले लिया वहीं ड्राइवर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंचते एसडीएम सर्वेश यादव व क्षेत्राधिकारी एसएन वैस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।बाइक पर सवार होकर तीनों कोप गांव से सरायभारती चट्टी पर जा रहे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोर से टक्कर मार दी। कृष्णा राजभर की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अर्जुन राजभर ने रसड़ा अस्पताल से बलिया ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरा साथी छट्ठु राजभर का इलाज चल रहा है।