फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित चांददीयर चौराहे के निकट मंगलवार की देर शाम एक बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस पर सवार दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चांददीयर यादव नगर निवासी रमेश बिंद (65) की मौत हो गई है। वहीं, अभिषेक यादव (20) पुत्र नरेश यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें