बलिया। नरही पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे 15-15 हजार के इनामिया दो लोगों को भरौली चौराहा गोलंबर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता हामिद रजा व आकिब रजा निवासी त्रिलोकपुरी हिम्मतपुरी, थाना मयूर विहार फेज-वन पूर्वी दिल्ली तथा मूल निवासी फुलवारी शरीफ कर्बला रोड थाना फुलवारी शरीफ जनपद पटना प्रांत बिहार बताया।
थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सर्विस स्टेशन भरौली के मालिक आदित्य प्रताप सिंह से एटीएम व कियोस्क मशीन लगवाने के नाम पर 772219 रुपये का ठगन किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर 24 अक्टूबर 2020 को नरही थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इसी क्रम में शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन मौर्या, रोहित साहू, राहुल प्रसाद, अनूप गोंड, रितेश मिश्रा आदि रहे।