17 तक कोर्ट बंद करने की मांग
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने लॉकडाउन के दौरान 17 मई तक कोर्ट बंद करने की मांग की। कहा कि कोर्ट में अधिवक्ता दूर-दूर से आते हैं और उनके पास यातायात सुविधा भी नहीं है जिससे वे समय से कोर्ट नहीं पहुंच पाएंगे। इसके अलावा कोर्ट में सोशल डिस्टेंस का पालन हो पाना संभव नहीं हैं। बैठक के उपरांत प्रस्ताव की कापी जनपद न्यायाधीश के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक प्रेषित किया गया। इस मौके पर संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्षगण देवेंद्र नाथ मिश्रा, अवधेश कुमार राय, महासचिव अविरल कुमार ओझा, ओम प्रकाश, नारायण चौबे, परविंदर तिवारी, प्रियरंजन, विनय सिंह, मुनींद्र नाथ राय, विमल कुमार राय व अन्य उपस्थित रहे।