फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : नहर में डूबकर महिला और मासूम की थम गईं सांसें, स्कूटी हो गई थी अनियंत्रित; मचा कोहराम

Thu, 24 Oct 2024 12:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News : बलिया के तुर्तीपार में कमरौली फाटक के पास मौजूद नहर मौत की नहर बन गई। स्कूटी पर सवार होकर परिवार ईलाज के लिए जा रहा था इसी दौरान अनियंत्रित स्कूटी नहर में जा गिरी। मां और बेटे की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
तुर्तीपार की नहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्तीपार मुख्य नहर के समीप कमरौली फाटक के पास स्कूटी के नहर में गिरने मां और बेटे की मौत हो गई है। घटना सिकंदरपुर राजवाहा छितौना फाटक के पास बीती रात दस बजे की बताई जा रही है। मृतक नगरा थाना क्षेत्र के पड़सरा जुडन गांव निवास बताए जा रहे हैं। मृतका का नाम शब्बो परवीन (27) पत्नी जुबेर अहमद सिद्दकी और उसके पुत्र का नाम अब्बास सिद्दकी (5) है।

विज्ञापन


शब्बो परवीन अपने ज्येष्ठ के पुत्र अफसर सिद्दकी (22) के साथ आजमगढ़ में डाॅ. दानिश के यहां दवा लेने गई थी। मालीपुर से आते समय छितौना हेड के पास तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। जिससे पानी में डूबने से मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई है। दोनों का शव इंदासो गांव के पास नहर में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें