फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिकायतों के निपटारे में ढिलाई पर नलकूप अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने पर नलकूप अधिकारी का वेतन रोका है।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की ओर से पोर्टल पर अपलोड की गई आख्या की समीक्षा में कई विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर नेगेटिव निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने पर नाराजगी जताई।
नलकूप विभाग की स्थिति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नलकूप अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित करें। फीडबैक लें तथा निस्तारण के प्रमाणस्वरूप फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करें। दो दिन बाद पुनः समीक्षा की बात की। इसमें यदि किसी विभाग की ओर से निगेटिव आख्या अपलोड की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज एडीएम अनिल कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें