फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 नलकूप चालकों को मंत्री आनंद ने बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
विकास भवन एनआईसी कक्ष में नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद साथ में खड़े राज्य? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में बुधवार को 38 नवनियुक्त नलकूप चालकों को विकास भवन के एनआईसी कक्ष में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र पाकर नलकूप चालकों के चेहरे खिल गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से नवनियुक्त नलकूप चालकों को शुभकामना देते हुए दायित्व का निर्वहन की अपील की। विकास भवन में नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद मंत्री ने कहा कि इस नियुक्ति का सबसे ज्यादा लाभ किसानों को मिलेगा। नलकूप चालकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। कम से कम ये सभी दक्ष व आधुनिक समय से नलकूप चालक जिस नलकूप पर जाएंगे, वहां की समस्या का समाधान आसानी से होगा और क्षेत्र के किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा मिलेगी। कोई खराबी आई तो किसानों को टेंशन नहीं होगी, बल्कि ये नलकूप चालक उसे समय से ठीक कराएंगे। अब बेवजह किसान परेशान नहीं होगा और सुविधाजनक तरीके से खेतों की सिंचाई कर सकेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन कुमार जैन ने भी सभी नये नलकूप चालकों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी तन्मयता से दायित्व निर्वहन करने की बात कही। इस मौके पर नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुनील भारती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें