बलिया। नगर के माल्देपुर मोड़ पर सोमवार की सुबह सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड़ढे में ट्रक पलट गया। शुक्र रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को बाहर निकलवाया। चन्द्रशेखर नगर चौकी प्रभारी परमात्मानंद मिश्रा ने बताया कि खाली ट्रक शहर की तरफ जा रही थी। मोड़ के समीप सामने आ रहे वाहन से बचने के दौरान अंसतुलित होकर निर्माण के लिए खोदी गए गड्ढे में पलट गई। चालक सुरक्षित है।