फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक में टक्कर मारने के बाद खाई में पलटा ट्रक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड मार्ग पर परसियां के समीप बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में पलट गया। बाइक चालक अमरनाथ प्रजापति (50) निवासी लहसनी थाना नगरा की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे लहसनी का रामसूरत पाल (62) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लहसनी निवासी अमरनाथ प्रजापति व रासूरत पाल एक ही बाइक से मालीपुर बाजार जा रहे थे। बाइक अमरनाथ चला रहा था। परसियां चट्टी के आगे बेल्थरारोड की तरफ से नगरा आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। इसमें अमरनाथ प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे रामसूरत पाल घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। इसके बाद ट्रक का चालक व खलासी भाग गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
स्कॉर्पियो के टक्कर से, बाइक सवार दो गंभीर : बेल्थरारोड। सोनौली-बलिया राजमार्ग पर उभांव मोड़ के पास शुक्रवार की शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के बगहां ग्राम निवासी प्रदीप कुशवाहा (28) और अतुल मिश्र (38) बाइक से सिकंदरपुर की तरफ से देवरिया जा रहे थे। उभांव मोड़ के पास पीछे से तेज गति स्काॅर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को लोगों ने अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को गोरखपुर लेकर चले गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें