संवरा पुलिस चौकी के बाहर खड़े ट्रक में चालक ने लगाई फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया।
बलिया के संवरा पुलिस चौकी के बाहर खड़े ट्रक के चालक रोहित (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक के चालक रोहित ने सोमवार देर रात ट्रक में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। चंदौली कंदवा निवासी रोहित पासवान पुत्र भोला पासवान अपने भाई लक्ष्मण पासवान के साथ ट्रक पर ही था।
खाना खाने के बाद रोहित ने अपने बड़े भाई लक्ष्मण को सोने को कहा। इसके बाद किसी वक्त रोहित ट्रक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। रात करीब दो बजे सिपाहियों की नजर ट्रक पर पड़ी तो तिरपाल आदि बांधने के लिए लगे हुक में बंधे रस्सी से रोहित का शव लटकता दिखा।
लक्ष्मण राजभर ने कहा कि इनकम टैक्स द्वारा अधिक धनराशि का चार्ज लगाने से मालिक की डांट फटकार पर मेरा भाई डिप्रेशन में था। रोहित के शव के पास सुसाइट नोट भी था। संवरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने बताया मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।