फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के दर्द को किया याद

Tue, 16 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप घटना की दूसरी बरसी पर मंगलवार को नगर में शहीद पार्क चौक पर छात्रनेताओं और अन्य लोगों ने बिटिया को याद किया। घटना पर दु:ख जताते हुए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करने की शपथ ली।
विज्ञापन


छात्रनेता और सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानू पाठक ने कहा कि 16 दिसंबर, 2012 में दिल्ली गैंगरेप की भयावह घटना ने सभी को झकझोर दिया था।

आज दूसरी बरसी पर बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम लोग उसे याद कर रहे हैं। कहा कि लंबे आंदोलन के बाद कड़े कानून जरूर बने हैं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं, यह चिंताजनक है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में कोई खास पहल नहीं की गई।
विज्ञापन


जो कानून बने हैं, उसका भी ठीक से पालन नहीं हो रहा है। छात्र तथा नगरवासियों ने महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करने की शपथ ली। इस मौके पर लक्ष्मी पंडित, रविशंकर पांडेय सोनू, बिट्टू पटेल, अमित जायसवाल, रहमत अली, अजय जी, मुन्ना जी पटेल, राजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें