फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Sat, 21 Oct 2017 11:00 PM IST
ballia
विज्ञापन
गार्ड आफ आनर की सलामी देते पुलिस लाइन के जवान। - फोटो : ballia
विज्ञापन
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शहीद स्मारक पर शनिवार को शहीद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को पुष्पार्चन एवं चक्र अर्पित किया गया। पुलिस लाइन के जवानों की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ लाइन त्रयंबक नाथ दूबे, सीओ नगर हितेंद्र कृष्ण, सीओ रसड़ा अवधेश भारती, प्रतिसार निरीक्षक एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


उधर, रतसर इंटर कालेज प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर बलेसरा गांव निवासी शहीद लांसनायक संतोष कुमार सिंह की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुपवाड़ा कश्मीर से आए कांस्टेबिल ध्रुव नारायण सिंह, कालेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, प्रधनाचार्य परमात्मानंद पांडेय आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की पत्नी आशा सिंह, पुत्र विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि टाड़ी, दयाछपरा निवासी परमहंस पुत्र स्व. केदार नाथ यादव जम्मू-काश्मीर में तैनात थे। 16 सितम्बर 1996 को इनकी टीम कूपवाड़ा के बटपूरा में शाम को पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी बीच एक आतंकवादी पेट्रोलिंग टीम पर हैण्ड ग्रेनेड फेंकने की तैयारी में था, तभी परमहंस की नजर उस पर पड़ गयी। देश रक्षा का संकल्प लेने वाले परमहंस तत्काल आतंकवादी पर टूट पड़े, जिससे वह पेट्रोलिंग टीम पर हमला नहीं कर सका। लेकिन एक दूसरे आतंकवादी ने परमहंस पर गोलियां चला दी, जिससे परमहंस वीरगति को प्राप्त हो गये।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें