फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सांसद के आवास पर विधायक को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नगरा विकास खंड के पांडेयपुर ​स्थित आवास पर रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के श्रद्धांजलि सभा को संबो
विज्ञापन
इंदरपुर। सांसद सनातन पांडेय ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की स्मृति में अपने आवास पाण्डेयपुर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी और लोगों के सुख-दुख में सक्रिय रूप से साथ खड़े रहे। इस दौरान सतीश सिंह,अवधेश त्रिपाठी,हाकिम सिंह,स्वामीनाथ यादव,नन्हे खाँ,राजेश यादव समेत लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता परशुराम सिंह व संचालन पूर्व प्रधान अवधेश त्रिपाठी ने किया। संवाद
विज्ञापन

विधायक उमाशंकर सिंह को याद किया : इंदरपुर। रसड़ा के विधायक स्व. उमाशंकर सिंह के निधन पर बुधवार को नगरा ब्लॉक मुख्यालय के डवाकरा हॉल में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, जयप्रकाश यादव, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह और विजयेंत प्रताप सिंह, धर्मराज सिंह विक्की सहित बड़ी संख्या में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने भी दिवंगत नेता के कार्यों को याद किया । अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें