बांसडीह। कचहरी चौराहे पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मौजूद तहसीलदार गुलाब चंद्रा व एसआई अजय यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम योगी आदित्यनाथ महाराज से मांग करते है कि दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर सोनू सिंह, शुभम सिंह, संजय वर्मा, अभिनव सिंह, चंचल, चंदन गुप्ता, सूर्यांशु सिंह, आदर्श सिंह आदि उपस्थित रहे।