बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय पर डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धा ?
- फोटो : BALLIA
बैरिया। राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रेरक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोनबरसा स्थित भाजपा के संसदीय कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सांसद बिरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को भाजपा आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। जिस कश्मीर के सवाल पर उन्होंने अपनी शहादत दी थी, आज हमारे पार्टी के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धारा 370 समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया है। मुझे गर्व है कि मैं उनके विचारों के पार्टी का कार्यकर्ता हूं। भविष्य का भारत उनके सपनों का भारत है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, नन्हें सिंह, केदार सिंह, रामप्रकाश सिंह, सुशील पांडेय, अमित पांडेय, सागर पासवान, दिलीप गुप्ता, पुनीत सिंह, अभय सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।