फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा के साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के रास्ते पर चल कर ही देश विश्व गुरू बन सकता है।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर प्रार्थना सभा हुई। उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। आज कुछ शक्तियां देश के लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रही हैं कि गांधी की विचारधारा से देश को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। गोडसे को पूजने वाली वही शक्तियां गांधी के ही देश में गांधी को कमतर बताने की कोशिश कर रही हैं। इसे हिंदुस्तान के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। आज दो तरह की विचारधारा के लोग आमने सामने है। एक तरफ गांधी को पूजने वाले लोग गांधी को मानने वाले लोग गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। दूसरी तरफ गोडसे का मंदिर बनाने वाले लोग और गोडसे का महिमामंडन करने वाले लोग हैं। जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेयऽकान्हजीऽ, रंजीत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, अजय यादव, जलालुदीन जेडी, संजय सिंह, रविन्द्र यादव, मंटू साहनी, हरेन्द्र गोंड, राकेश यादव, चन्दन यादव, राजेश यादव, ओमजी यादव, बलजीत राज, बीरा खां, रामप्रवेश प्रजापती, सुनील पासवान आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष डॉ. विश्राम यादव ने की। गड़वार थाना प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर श्रीधर पांडेय, इंस्पेक्टर(अपराध) अंशुमान यदुवंशी, कालीशंकर तिवारी, बीपी पांडेय सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने बापू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। ओपी सिंह, राजेश गिरी, संदीप यादव, अरुण यादव, तब्बसुम बानो, विनय कुमार, शत्रुध्न, समरजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी विचार मंच ने शहीद पार्क चौक पर पुण्यतिथि मनाई। शुभारंभ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीना ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि गांधी आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। इसका परिणाम है कि आज पूरा विश्व याद कर रहा है। देशवासियों का नैतिक कर्तव्य है कि अपने महापुरूषों को याद करने के लिए अपने-अपने बच्चों को प्रेषित करते रहें। यहींमहात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर चंद्रशेखर उपाध्याय, लल्लन राम, सोनू शर्मा, यशपाल सिंह, सागर सिंह राहुल, संजय गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अभिषेक कसेरा, टुनटुन, राजरतन प्रसाद, सुनील गुप्ता, विनय वर्मा, सुशील वर्मा, संजय केशरवानी, विनोद गुप्ता, राकेश, बलराम ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें