फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, तार और खंभा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। एनएच-31 पर सोनबरसा मोड़ के पास हाईटेंशन तार के खंभे पर पेड़ गिर गया। खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। बाइक से बिहार जा रहे अतुल शर्मा और आलोक यादव खंभे की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

लाइनमैन कौशल कुमार ने लाइन बंद कराई। खंभा और तार हटाने का प्रयास किया गया। घायल आलोक कुमार यादव (24), अतुल शर्मा (22) निवासी टेकनवास देवरिया जिला छपरा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अतुल शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एनएच-31 पर सोनबरसा मोड़ के दक्षिणी पटरी पर काफी दिनों से जर्जर बिजली के खंभे पर एचटी लाइन का तार खींचा गया था। तार एनएच-31 को क्रास कर रहा था। स्थानीय लोग जर्जर खंभे को बदलने व लाइन के नीचे गार्ड लगाने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार दोपहर पेड़ खंभे पर टूट कर जा गिरा। संवाद
इससे तार और खंभा टूटकर बीच सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर बिजली निगम से उक्त जर्जर खंभों को बदलने और तार के नीचे गार्ड लगाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें