फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्राॅमा सेंटर में आठ साल बाद चालू हो सका इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ट्राॅमा सेंटर में आठ वर्ष बाद बृहस्पतिवार से मरीजों का इलाज शुरू हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए मंत्री ने सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में पांच बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। पांच बेड का इमरजेंसी वार्ड भी बना है। मंत्री से सीएमएस ने बताया कि दुर्घटना या गंभीर मरीजों का पहला एक घंटा महत्वपूर्ण होता है। बेहतर उपचार मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि जिले का चार्ज लेने के बाद पहली मुलाकात में मंत्री दयाशंकर सिंह ने ट्राॅमा सेंटर व जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा था। मंत्री के अथक प्रयास से आज केजीएमयू सहित कई अस्पतालों के एनेस्थेसिस्ट, सर्जन, आर्थो सर्जन सहित दस चिकित्सकों की तैनाती हुई है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। सीएएस डॉ. एसके यादव ने कहा की रोज 10 से 15 मरीज दुर्घटना में घायल होकर व गंभीर हालत में आते हैं। संसाधन के अभाव में कई मरीजों को वाराणसी रेफर करना पड़ता है। अब मरीजों का बेहतर इलाज ट्राॅमा सेंटर में मिलेगा। इलाज के अभाव में किसी मरीज की मौत नहीं होगी।
आठ वर्ष पूर्व बना था ट्रामा सेंटर
जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सपा शासन में वर्ष 2014-15 में 157.43 लाख में उप्र आवास एवं विकास परिषद निर्माण इकाई गाजीपुर द्वारा ट्राॅमा सेंटर का निर्माण शुरू किया गया। पूरा धन अवमुक्त होने के कारण एक वर्ष में भवन बन कर तैयार हो गया। 20 दिसंबर 2016 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, स्वास्थ्य मंत्री शिवकांत ओझा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, नारद राय व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने उद्घाटन किया। करोड़ों के मेडिकल उपकरण व पांच वेंटिलेटर आकर रखे गए, लेकिन इसका संचालन नहीं शुरू हुआ। हर बार चिकित्सक, संसाधन व कर्मचारी की कमी बताकर स्वास्थ्य विभाग पीछे हट जाता था। पिछले दिनों गर्मी के दौरान हुई मौतों के बाद डीएम के अथक प्रयास से ट्रॉमा सेंटर चालू हो पाया है।
विज्ञापन


भर्ती हुए आशीष गुप्ता
बैरिया निवासी आशीष गुप्ता बाइक से दुर्घटना होकर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती हुए। उद्घाटन के बाद पहले मरीज बने। दूसरी मरीज दुबहड़ की चंदा देवी पहुंची। पैर फैक्चर हो गया था। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि काफी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें