फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा

Sun, 27 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
कसबा स्थित जुगनू हास्पिटल नई बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हाथी, घोडे़ के साथ ही गाजेबाजे के साथ श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे कसबा भ्रमण किया।
विज्ञापन



कसबा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं ने सुबह से माथे पर कलश लेकर जयश्रीराम के नारे का जयघोष करते हुए मुंशी तिराहा, ब्रह्मस्थान, महाबीर अखाड़ा, श्रीनाथ बाबा मंदिर होते हुए पुन: कथा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी के साथ ही अन्य लोगों ने भी माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया।


इस दौरान कलश यात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान शंकर-पार्वती, हनुमान जी आदि की जीवंत झांकियां लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना रहा है। वहीं युवक भी भक्ति गीतो डीजे धून के साथ झुमते नजर आए। कलश यात्रा में महात्मा दिनेश, कथा व्यास पं. प्रदीप मुर्दगील, संजय जायसवाल, प्रवीण सिंह, बच्चा लाल मौर्या, पीसी श्रीवास्तव, गोपाल सोनी, बनारसी प्रसाद वर्मा, हर्ष नारायण सिंह आदि लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें