फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की सुरक्षा के लिए लगाई गुहार

Sat, 07 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी से मिला और अधिवक्ता मनोज राय को जान-माल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन



बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे अधिवक्ताओं ने एसपी से कहा कि वकीलों का कार्य विभिन्न प्रकार के मुकदमे का पैरवी करना है।


बीते दिनों मनोज राय हंस ने सदर विधायक नारद राय के विरुद्ध 156(3) के तहत आदेश कराया था कि प्रस्तुत आवेदन पत्र में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया जाए।


इसकी सुनवाई करते हुए सीजेएम एसएन सिंह ने सदर विधायक के खिलाफ आदेश पारित किया था कि इस मामले में शहर कोतवाल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दे।


आदेश के बाद से अधिवक्ता मनोज राय हंस की निगरानी शुरू करा दी थी। मनोज राय हंस  ने दो व्यक्तियों का हुलिया बताते हुए जानकारी दी कि सुबह के वक्त उनके जिम जाने के दौरान दो बाइक सवार उनके एक-एक गतिविधि की  निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने यह भी बताया कि जिम संचालक से भी उनके आने-जाने के बारे मेें की पूछताछ की गई है। ऐसे में उनके जानमाल की खतरा और बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें