फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घरौनी वितरण के दौरान परिवहन मंत्री की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को घरौनी (प्राॅपर्टी कार्ड) वितरण कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सीय टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम के लिए घर भेज दिया।
विज्ञापन




मंत्री निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घरौनी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी ओमवीर सिंह के साथ वह बैठे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी भी हुई। खबर पाते ही चिकित्सीय टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और दवा दी। थोड़ी राहत मिलने पर चिकित्सक ने आराम की सलाह दी। सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि गैस की शिकायत थी। उल्टी भी हुई थी। हालांकि आराम होने के बाद वे घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें