फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बलिया के सीएमओ पर बेहद खफा परिवहन मंत्री, निलंबन की दे दी चेतावनी, जानें क्यों हुए नाराज

Sun, 19 Feb 2023 09:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सीएमओ डा. जयंत कुमार पर भड़क गए। उन्होंने निलंबन की चेतावनी दे दी। 
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की उपस्थिति में व्यापार और उद्योग बंधुओं की रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सीएमओ डा. जयंत कुमार पर भड़क गए। उन्होंने निलंबन की चेतावनी दे दी। 

विज्ञापन


उन्होंने पिछले दिनों पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के गांव बसुधरपार में निरीक्षण के दौरान सीएचसी बंद मिलने पर वहां के चिकित्सक व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसकी जगह सीएमओ ने सिर्फ वेतन वृद्धि रोकी थी। परिवहन मंत्री ने गैरहाजिर स्वास्थ्यकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई न होने पर वह सीएमओ को ही निलंबन करवाने की चेतावनी दे दी।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, रामसकल राजभर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राज करन नय्यर, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें