फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बलिया पर बनेगी फिल्म': मांटेनेग्रो की राजदूत जेनिस दरबारी ने पत्रकारों से बातचीत में कही बड़ी बात

Sun, 19 Feb 2023 03:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

मांटेनेग्रो की राजदूत डा.जेनिस दरबारी बलिया पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की तस्वीर हर निगाहों पर झलकती है। डॉ. जेनेसी ने कहा कि जे निगम की पौत्री होने के नाते बलिया में कुछ करना चाहती हूं। बलिया का अपना इतिहास रहा है। बलिया में जे निगम नाना की याद में मूवी बनाना चाहती हूं।
विज्ञापन
मांटेनेग्रो की राजदूत जेनिस दरबारी ने पत्रकारों से बातचीत में कही बड़ी बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांटेनेग्रो की राजदूत डा.जेनिस दरबारी शनिवार देर शाम बलिया पहुुंची। जनपद के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि बलिया से हमारा गहरा नाता रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। यूपी के बलिया जिले ने 20 अगस्त 1942 को ही आजा़दी से पांच साल पहले खुद को आजाद करा लिया था। तत्कालिन ब्रिटिश कलेक्टर जे निगम (जागेश्वर निगम) ने आधिकारिक तौर पर प्रशासन स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को सौंप दिया था। डा. जेनिस दरबारी उन्हीं जे निगम की पौत्री हैं।

विज्ञापन


अपने नाना जे निगम की याद में मॉन्टेनेग्रो की भारतीय राजदूत डॉ. जेनिस दरबारी बलिया पहुंची। कहा कि आजाद भारत की तस्वीर हर निगाहों पर झलकती है। डॉ. जेनेसी ने कहा कि जे निगम की पौत्री होने के नाते बलिया में कुछ करना चाहती हूं। बलिया का अपना इतिहास रहा है। बलिया में जे निगम नाना की याद में मूवी बनाना चाहती हूं। डॉ. जैनिस शनिवार को बलिया भ्रमण पर निकलीं और यहां का इतिहास खंगाला। जगह-जगह जाकर भौगोलिक परिदृश्य का गहन अध्ययन करते हुए जेनिस ने बताया कि जिले के इतिहास पर मूवी बनाई जाएगी। इससे कुछ ऐतिहासिक ज्ञान अर्जित हो सके। स्वतंत्र हुए बलिया के इतिहास पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म बनेगी। आजाद भारत की तस्वीर हर निगाहों पर झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें