फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन और वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए

Fri, 05 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद तीसरे दिन भी कोहरे के आगोश में रहा। जिससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। गुरुवार को देर रात से ही कोहरे की चादर तन गई थी।
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह तक इतना घना कोहरा छाया रहा कि थोड़ी दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

आलम यह रहा कि छोटे-बड़े वाहनों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।  नगर एवं ग्रामीण इलाके में कोहरे के कारण वाहन दिन में भी लाइट के सहारे रेंगते नजर आए।

वहीं बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार होने में ठंड और कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा।

जनपद में अचानक तीन दिनों से कोहरे व ठंड का प्रकोप जारी है। जिसके चलते ठंड बढ़ना शुरू हो गया है। कोहरे ने तीन दिनों से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपने चादर से ढक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके कारण जहां ट्रेनें विलंब से चल रही हैं वहीं छोटे-बड़े वाहनों को लाइट के सहारे अपने गंतव्य को जाना पड़ा। कोहरे के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं रात करीब 10 बजे के बाद बड़ी गाड़ियां जहां-तहां खड़ी रहीं। वहीं ट्रेनाें के विलंब से आने के कारण यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें