फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: त्योहार पर ट्रेनों में ठसाठस भीड़, खिड़की से उतर रहे यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में छठ पर्व को स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर भीड़ होने के चलते ​खिड़की से सवार ह
विज्ञापन
बलिया। छठ में घर आने व जाने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ ट्रेनों में हो रही है। शुक्रवार को स्टेशन पर पहंुची सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस में ठसाठस भीड़ थी, स्टेशन पर कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। आरपीएफ व जीआरपी की मुस्तैदी से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। भीड़ के कारण बहुत सारे यात्री पीने का भरने के लिए कोच से नीचे नहीं उतर पाए। गेट से जगह न मिलने के कारण कई आपात खिड़की से बाहर निकले व सामान निकाला।
विज्ञापन

अहमदाबाद -दरभंगा व सद्भावना एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। करीब तीन से चार सौ से अधिक यात्री इससे उतरे। जैसे ही प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन पहुंची, कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई।
चढ़ने वालों से उतरने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण जबरदस्ती चढ़ने के चक्कर में हाथापाई तक हो गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को यात्रियों को सकुशल ट्रेन में चढ़ाने को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

यात्री ट्रेन के छूटने तक चढ़ते रहे। शौचालय के पास और पावदान पर बैठकर यात्री रवाना हुए। हालांकि रेलवे पुलिस गेट पर बैठने वालों को अंदर करती रही। जयनगर -अमृतसर क्लोन स्पेशल निर्धारित समय दोपहर 12.25 बजे की जगह सात घंटे लेट शाम 7.27 बजे पहुंची। फुटब्रिज पर जबरदस्त भीड़ रही। लिफ्ट बंद होने से यात्रियों को समान के साथ सीढ़ी चढ़ने पर दम फूल रहा था। महानगरों से अधिकतर ट्रेनें प्लेटफार्म संख्या दो तीन व चार पर आ रही है। यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम: दीपावली और छठ मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।
स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर बेवजह की भीड़ न बढ़े इसके लिए पहले सिर्फ उन्हीं यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनकी ट्रेन अगले एक घंटे के अंदर प्लेटफाॅर्म पर आ रही है। जिनकी ट्रेन लेट होगी या एक घंटे के बाद होगी उन्हें पहले होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा।
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया में टिकट, पानी, लाइटिंग, कुर्सी, खानपान के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें