फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत

Tue, 03 Nov 2026 09:40 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने गए चौथी के छात्र की हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि शिक्षक ने उसे लौकी तोड़ने के लिए छत पर भेजा था। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला दलित बस्ती पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय की छत पर लौकी तोड़ने गए कक्षा चार के छात्र अरशद (10) की हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को लौकी तोड़ने के लिए छत पर भेजा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शिक्षकों को बंधक बना लिया। करीब चार घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गड़वार, सुखपुरा, फेफना और चितबड़ागांव थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

Trending Videos

रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया तथा शासन से मिलने वाली सहायता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाचार्य विजय शंकर और सहायक शिक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है, जबकि शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए ग्राम प्रधान को पत्र भेजा गया है।

कनैला गांव निवासी इजहार का पुत्र अरशद प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह रोज की तरह सोमवार को विद्यालय गया था। आरोप है कि शिक्षक ने उसे छत पर चढ़कर लौकी तोड़ कर लाने के लिए कहा। लौकी तोड़ते समय छात्र वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख बच्चे चिल्लाने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन संग ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच गए। शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीण हंगामा करने लगे।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, बीएसए मनीष कुमार सिंह,बीईओ विशाल यादव, हाइडिल के एसडीओ और सीओ सिटी सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शासन से मिलने वाली सहयोग राशि और अन्य मदद के साथ दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

छात्र अरशद अपने माता-पिता की छह संतानों में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई में अव्वल था। वह पढ़-लिख कर अधिकारी बनाना चाहता था। क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की लिखित तहरीर पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
प्राथमिक विद्यालय कनैला का रसोईघर विद्यालय से करीब छह फीट दूर बना है। उसके बगल से हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है। ऐसे में सब्जी तोड़ने के लिए बच्चे को चढ़ाना गलत था। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में प्रभारी प्रधानाचार्य विजय शंकर और सहायक शिक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए ग्राम प्रधान को पत्र भेजा गया है। -मनीष कुमार सिंह, बीएसए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें