फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : गंगा स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की डूबने से मौत, नहीं मिली लाश; मचा कोहराम

Sun, 10 Nov 2024 04:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर सदर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से लाश की तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन
शव की तलाश करते गोताखोर और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सदर कोतवाली के महावीर घाट के पास रविवार की सुबह गंगा स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। इसकी खबर लगते ही घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय नाविकों व युवकों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। सूचना पाकर मौके पर बिचलाघाट चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह दलबल के साथ पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन




जापलिनगंज राजपूत नेवरी निवासी जितेंद्र वर्मा (37) पुत्र स्व. सुनील वर्मा अक्षय नवमी के अवसर पर मोहल्ला के अन्य लोगों के साथ महावीर घाट के पास मोहम्मदपुर गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे। उसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


जब तक बचाने के लिए कोई प्रयास करता, तब तक जितेंद्र पानी में डूब गया, स्थानीय नाविक व युवकों ने नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। घटना की खबर लगते ही परिजानों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि अक्षय नवमी को लेकर घाट पर स्थानार्थियों की भीड़ थी, सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद रही। युवक मोहम्मदत पुर घाट पर नहाने के दौरान गहरे मानी में डूब गया, शव की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें