फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 वाहनों को यातायात निरीक्षक ने किया ई चालान

विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज चौराहा पर सड़क पर खड़ी बाइकों का चालान करते यातायात निरीक्षक सुरेशचंद्र द्विव? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर की सड़कों पर वाहनों का कब्जा होने से लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पार्किंग के नाम पर मात्र रेलवे स्टेशन परिसर में दो पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है। शापिंग माल संचालकों ने अंडर ग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की है लेकिन अन्य किसी दुकानदार द्वारा पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बाजार में खरीदारी करने वालों के वाहन सड़कों पर ही रहते हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में सड़कों पर वाहनों का कब्जा, पार्किंग की व्यवस्था न होने से रोज लग रहा जाम शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद सोमवार को यातायात उप निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने नगर के स्टेशन-मालगोदाम रोड, स्टेशन-टाउन हाल रोड, स्टेशन-चित्तू पांडेय मार्ग, टीडी कॉलेज चौराहा के समीप सड़कों पर खड़ी करीब 110 वाहनों का ई चालन किया। इस दौरान यातायात उप निरीक्षक ने बताया कि लोग बाइकों को सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ी कर घंटों खरीदारी करने चलते जाते हैं। वहीं वाहन को यातायात नियम के उल्लंघन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहनों चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें