फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों पर नजर रखें और लोगों से संवाद बनाएं

विज्ञापन
जिले के सभी एसडीएम, सीओ व थानाप्रभारियों की बैठक को संबोधित करते डीआईजी अशोक कुमार के साथ जिलाधिक - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पुलिस विभाग की ओर से लखनऊ से आए नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडेय (डीआईजी) ने लॉ एंड आर्डर के संबंध में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों से क्षेत्र से संबंधित फीडबैक लिए। निर्देश दिया कि हर गांव की गतिविधियों पर नजर रखें तथा क्षेत्र में लगातार गतिशील रहें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि एसओ व बीट के सिपाही अपनी तैनाती वाले गांव में लोगों से लगातार संवाद कायम रखें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही होती रहे। अचानक बॉर्डर चेकिंग व प्रमुख चौराहों पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाते रहें। बैठक में जिलाधिकारी एसपी शाही ने भी कानून व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भीमपुरा एसओ ने छुट्टा पशुओं के ज्यादा होने की समस्या बताई। इस पर जिलाधिकारी ने वाहन भेज अभियान चलाकर पकड़वाने का भरोसा दिया। बैठक में एसपी विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम (सदर) राजेश यादव, एसडीएम (सिकन्दरपुर) अभय सिंह, सीओ सिटी अरुण सिंह समेत सभी एसडीएम, सीओ व एसओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें