नाग पंचमी पर खूंटा बहोरवा में सजी पारंपरिक कुश्ती के दौरान दांव-पेंच का प्रदर्शन करते पहलवान।सं
भीमपुरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटा बहोरवा में नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को पारंपरिक कुश्ती का आयोजन किया गया। अखाड़े में क्षेत्र के गवई पहलवानों ने उतरकर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी और विभिन्न दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के जोरदार मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। हर रोमांचक दांव के साथ दर्शकों की तालियों से अखाड़ा गूंजता रहा। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि नाग पंचमी पर आयोजित पारंपरिक कुश्ती से गांव की पुरानी खेल एवं उत्सव की परंपरा जीवंत होती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने के साथ ही उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुश्ती का आयोजन शिवनाथ पहलवान, आनंद सिंह, धर्मेंद्र और लालचंद के नेतृत्व में कराया गया। इस अवसर पर दिनेश राजभर, राधेरमण मौर्य, चंद्रभान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।