फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को आर्थिक पैकेज से है उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन के तीसरा चरण के पूरा होने के पूर्व भारत सरकार की ओर से आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई तरह के उद्योग को संवारने के लिए पैकेज का ऐलान किया। हालांकि जनपद उद्योग शून्य घोषित है। यहां कोई भी बड़ा या लघु उद्योग स्थापित नहीं है। बतौर कुटीर उद्योग कुछ संचालित है। इतना ही नहीं एक जिला एक उत्पाद योजना भी जिले में परवान नहीं चढ़ सका है। हालांकि विभिन्न तरह के कारोबार से जुड़े व्यापारी जरुर इससे राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आर्थिक पैकेज के ऐलान का व्यापारियों ने स्वागत किया है। सभी कारोबारियों ने उम्मीद जताया है कि सरकार की ओर से दी जा रही पैकेज से उद्योग जगत को राहत मिलेगी जिससे ध्वस्त हुआ कारोबार भी संभलेगा। कई व्यापारियों ने यह भी कहा कि अभी पूरी तस्वीर सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि किसी सेक्टर को कितने का पैकेज मिलेगा और इससे कितनी राहत मिलेगी।
लॉकडाउन में बैटरी का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है। आलम यह है कि फैक्ट्रियों के बंद होने के कारण नया माल नहीं आ पा रहा है और बिक्री भी ठप है। उम्मीद है आर्थिक पैकेज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- शशि शर्मा, बैटरी कारोबारी
संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार की ओर से किया गया आर्थिक पैैकेज का ऐलान सराहनीय कार्य है। लेकिन अभी पूरी तस्वीर सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि किस सेक्टर को कितना लाभ मिलेगा।
- बबलू जी, स्वर्ण कारोबारी
लॉकडाउन में कपड़ा का बाजार पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सरकार की ओर से आर्थिक पैकेज का ऐलान सराहनीय है लेकिन व्यापारियों को बैंकों की ओर से आसानी ऋण मुहैया कराने पर ही लाभ मिल सकेगा। बैंकों ने सहयोग नहीं किया तो व्यापारियों को खास लाभ नहीं मिल सकेगा।
- मनोज सिंह, कपडा कारोबारी
सरकार के आर्थिक पैकेज का लाभ कमोवेश व्यापारियों को मिलेगा ही। लॉकडाउन में रेडीमेड का कारोबार काफी प्रभावित हुुआ है और पैकेज से राहत मिलेगी। देखना है इसके कैसे लागू किया जाता है।
विज्ञापन

- मिंटू जी, रेडीमेड व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें