मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट स्थित काली मंदिर के पास सोमवार सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक विश्वनाथ यादव (55) की मौत हो गई। रेवती नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी विश्वनाथ यादव (55) रेवती स्थित भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर हुकुम छपरा की ओर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से उत्तर दिशा की ओर नीचे उतरते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक विश्वनाथ यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी राजू राय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।