फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के गौरा गांव में अराजकतत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर जुट। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आंबेडकर युवा सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव और थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। इस दौरान मुन्ना प्रसाद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी तथा उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नई प्रतिमा स्थापित कराने का भी प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
थाना प्रभारी भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि गौरा गांव की अज्ञात लोगों की ओर से आंबेडर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसकी तत्काल मरम्मत करा दी गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें