फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक दोहरीकरण के काम ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी-औड़िहार रेलखंड के बेल्थरारोड- किड़िहरापुर स्टेशन के बीच 13.8 किलोमीटर रेल दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए रेल स्लीपर बिछाए जा रहे हैं। रेलखंड के विद्युतीकरण के बाद दोहरीकरण का कार्य जोर-शोर से जारी है।
विज्ञापन

डीएवी ढाला रेल फाटक संख्या 18 को बंद कर दिया गया है। जिससे डीएवी इंटर कॉलेज व अन्य स्कूलों में समेत दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों का इस फाटक से हो रहा आवागमन बंद हो गया। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। रेल सूत्रों के अनुसार इस रेल क्रॉसिंग को मधुबन ढाला रेल फाटक संख्या 19 से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सड़क कनेक्टिविटी दिए जाने का कार्य चल रहा है। कुंडैल ढाला रेल फाटक संख्या 17 को अगले माह तक वर्तमान स्थान से 300 मीटर आगे सिग्नल के पास शिफ्ट किया जाएगा। यहां भी नया सड़क कनेक्टिविटी दी जाएगी। रेल मालगोदाम बनाया जा रहा है, जहां अगले माह से मालगाड़ी की रैक भी खड़ी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें