फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिजन बस्ती में अगलगी

Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
हरिजन बस्ती में अगलगी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अखार गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में हरिजन बस्ती की छह रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं उसमें रखा दैनिक उपभोग के सारा सामान जलकर नष्ट होने के साथ तीन बकरियां जिंदा जलकर मर गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन



शनिवार की रात रोज की भांति बस्ती के लोग खाना खाकर सोने चले गए। लगभग तीन बजे के करीब रामदास की झोपड़ी से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। जब तक कोई कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर बगल में स्थित रामनाथ, शिवनाथ, शिवजी, राजेश, साधु की झोपड़ियों को भी अपनी आगोश में ले लिया।

इस अगलगी में सभी लोगों की नकदी जलने के साथ दैनिक उपभोग के सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं शिवनाथ, रामनाथ, शिवजी की बकरी भी जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। जिससे बस्ती की अन्य झोपडिय़ां जलने से बच गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने स्थिति का मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने अग्निपीड़ितों को अपने स्तर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें