फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में पहली बार हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में पहली बार 45 वर्षीय मरीज का टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ. करण सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने बसंतपुर निवासी संजय कश्यप का ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. उज्ज्वल प्रकाश ने संभाली। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
डॉ. करण सिंह चौहान ने बताया कि मरीज के कूल्हे के ऊपर की हड्डी में पुराना फ्रैक्चर था। समय पर उपचार नहीं होने से जोड़ में ऑस्टियोआर्थराइटिस विकसित हो गया था। इससे दर्द, जकड़न और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई। कई स्थानों पर उपचार का प्रयास करने के बाद मरीज का जिला अस्पताल में ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी रजनीश सिंह ने कहा कि गंभीर कूल्हे के रोगों के उपचार के लिए मरीजों को मऊ, वाराणसी या लखनऊ जाना पड़ता था। जिला अस्पताल में ऐसी सर्जरी शुरू होने से मरीजों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें