फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल 213 परीक्षा केंद्रों को बांटा गया 6 जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम ने सभी 213 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक सुपरवाईजर की तैनाती की है जो परीक्षा काल तक सेंटर पर रहेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होगा लिहाजा नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में निर्धारित सभी 213 परीक्षा केंद्रों को कुल 6 जोन में बांटा गया है। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए परीक्षा केंद्रों की मॉनीटरिंग की तैयारी की गई है। सदर तहसील के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है। इस जोन में कुल 44 परीक्षा केंद्र हैं। इसके अलावा बैरिया एसडीएम अशोक कुमार चौधरी के जोन मेें 15, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य के जोन में 32, एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग के जोन में 24, एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन के जोन में 40 व एसडीएम बेल्थरारोड राजेश कुमार यादव के जोन में कुल 58 परीक्षा केंद्र हैं। डीएम ने इन सभी केंद्रों पर एक स्टेटिक सुपरवाईजर भी तैनात किया है जो परीक्षा शुरु होने से लेकर अंत तक केंद्र पर मौजूद रहेंगे और सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। स्टेटिक सुपरवाईजर केंद्र पर अपने सामने प्रश्नपत्र के सील बंडल को भी खोलवाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए सचल दस्ता भी गठित की जाएगी। उधर, सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरा, वॉयस रिकार्डर व राउटर से लैस किया गया है। इसके लिए जीआईसी कंट्रोल रुम बनाया गया है जहां प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कमरे की मॉनीटरिंग की जाएगी। यहां कई कंप्यूटर सिस्टम लगाए हैं और एक सिस्टम से 12 से 15 सेंटर जोड़े गए हैं।
परीक्षा के लिए 159305 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
बलिया। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 159305 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल संस्थागत में 47823 छात्र व 34257 छात्राएं तथा व्यक्तिगत छात्र 77 व 49 छात्राएं हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट संस्थागत छात्र 46014 व 29712 छात्राएं तथा व्यक्तिगत छात्र 966 व 407 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें