बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सहिया (हल्दीरामपुर) गांव चंद्रभूषण गुप्ता ने एक व्यक्ति पर सूदखोरी, मारपीट, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को आरोपी गब्बर यादव पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी बेटी के इलाज के लिए आरोपी से 20 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि समय के साथ आरोपी ने ब्याज के नाम पर 32 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन इसके बाद भी अतिरिक्त रकम की मांग करता रहा। आरोप है कि तीन जून की सुबह आरोपी उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद तत्काल कार्रवाई नहीं होने से उस पर समझौते का दबाव बनाया गया और लगातार धमकियां दी जाती रहीं। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।