बलिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह की पहल पर युवाओं को तकनीकी ज्ञान देने के लिए 24 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित है। जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र के निर्देशन में विज्ञान वर्ग में स्नातक, इंटर पास बेरोजगार युवाओं को यह प्रशिक्षण 16 जनवरी से 12 फरवरी तक अल-हिन्द टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर उमरगंज (गड़वार रोड़) में दी जाएगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आधुनिक क्षेत्र में चार साप्ताह की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए बेरोजगार युवकों को सेंटर पर संपर्क कर अपना नि:शुल्क पंजीकरण 10 जनवरी तक कराना होगा। चयन के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को होगा। प्रशिक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार (9935593311), ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक (9415225690) के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।