आज जिले में पौधरोपण का महा अभियान चलेगा। जनपद में 516.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 545114 पौधेरोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने पौधरोपण अभियान को जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। अभियान एक ही दिन में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को वन विभाग की बैठक में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। प्रशासन ने पौधे लगाने की सारी व्यवस्था कर ली है। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया है।
प्रदेश सरकार 11 जुलाई को पांच करोड़ पौधे लगाकर कीर्तिमान कायम करने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश के सभी खंड विकास अधिकारियों को सोमवार को पौधरोपण की व्यवस्था करने को कहा गया है। पौधों के लिए पहले से ही गड्ढे तैयार किए गए हैं। सुबह 11 बजे से जिले में 175 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों से कहा गया कि वे पूरे अभियान पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि समय से मजदूर, पौधे आदि यथास्थान पहुंच जाएं। वहीं इस महाअभियान में समाजिक संगठनों सहित शहरवासियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान लोगों से पौधे लगाने की अपील की गई।