फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज व्रती देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सिर पर दउरा ले घाटों पर पहुंचेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक- कासिम बाजार में छठ पर्व के लिए केला की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने दिनभर खरना का निर्जल व्रत रखा। सूर्यास्त होने पर पूजा-अर्चना के बाद व्रती महिलाओं ने खीर और रोटी ग्रहण की। रविवार यानी आज व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और सोमवार को उदयाचलगामी भास्कर को अर्घ्य देंगी। शनिवार को दिनभर निर्जल उपवास रखने के बाद शाम में व्रतियों ने चूल्हे को स्थापित किया। इस दौरान महिलाएं छठ का पारंपरिक गीत कबहुं ना छूटी छठी मइया हमनी से बरत तोहार.., कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकती जाए... गाती रहीं।
विज्ञापन

अक्षत, धूप, दीप व सिंदूर से इसकी पूजा की। प्रसाद के लिए रखे आटे से रोटी तथा साठी के चावल की खीर बनाई। वहीं पर खरना अनुष्ठान किया। दूसरी ओर, शनिवार को दिनभर बाजारों में भारी भीड़ रही। खरीदारों के आवक से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। जबकि यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह दिन भर हमराहियों के साथ ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटे रहे। साथ ही शहर के मुख्य बाजार शहीद पार्क चौक में भी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश को यातायात प्रभारी पाबंद कर रखा था, जिससे छठ व्रतियों को खरीदारी में काफी सहूलियत हुई। वहीं, नगर पालिका प्रशासन की ओर से छठ व्रत को लेकर घोर लापरवाही बरती गई। शनिचरी मंदिर जाने वाले घाट के मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और जलजमाव हुआ है, लेकिन नपा प्रशासन ने इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई है।
बेल्थरारोड। छठ पूजा को लेकर शनिवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। पूजा में प्रयुक्त सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के मुख्य सड़क के किनारे पटरियों पर लगे फल, नारियल, दीया, सुपेली आदि सामग्रियों की खरीदारी पूरे दिन होती रही। द
विज्ञापन

ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शुभकारी होगी छठ
ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अखिलेश उपाध्याय के अनुसार छठ महापर्व का आरंभ नहाय खाय से शुक्रवार को आरंभ हुआ है। 28 अक्टूबर को तृतीया तिथि दिन में 12 बजकर 29 मिनट, पश्चात चतुर्थी तिथि, अनुराधा नक्षत्र दिन में एक बजकर 25 मिनट पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र है। इस दिन रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग नामक दो सिद्धिकारी योग भी विद्यमान है।
शहर में बने अस्थायी घाट
छठ पूजा के लिए शहर के टाउन हाल, लाटघाट, बेदुआं, रामलीला मैदान, महावीर घाट, भृगु मंदिर परिसर, शनिचरी घाट के अलावा हाइडिल कालोनी, बहादुरपुर और नगर से सटे निधरिया, अगरसंडा, मिड्ढा के घाटों पर सजावट की गई है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के तालाब, पोखरा, सरोवर, गंगा, सरयू, तमसा व मगई नदी के घाटों पर विभिन्न समितियों द्वारा सजावट और प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी।
सिर पर दउरा ले घाटों पर पहुंचेंगे श्रद्धालु
छठ घाटों पर रविवार की दोपहर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सिर पर पूजा सामग्री एवं प्रसाद से भरा दउरा लेकर व्रती महिलाओं के परिजन चलेंगे। शहर के टाउन हाल, रामलीला मैदान, महावीर घाट, लाटघाट आदि घाट पर दोपहर दो बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। इन छठ घाटों का नजारा मेले जैसा नजर आएगा।
नगरपालिका की लचर व्यवस्था
घाट निर्माण के लिए समाजसेवी संगठन व पूजा कमेटी आगे आकर घाट निर्माण में जुटे हैं। पूजा समिति खुद के खर्च पर भी जेसीबी व मजदूर लगाकर साफ-सफाई करवा रहे हैं। महावीर घाट, लाट घाट, शनिचरी मंदिर घाट सहित अन्य घाटों पर जाने वाले रास्तो पर कूड़ा व गंदगी का अंबार लगा है। लेकिन इसको लेकर नपा प्रशासन उदासीन है।
पोखरे पर गंदगी की भरमान, कैसे देंगे अर्घ्य
नवानगर। सिकन्दरपुर का ऐतिहासिक किला के पोखरे की अभी तक सफाई नहीं होने से छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं में आक्रोश है। छठ पूजा के दौरान नगर के नगर के अधिकांश श्रद्धालुओं का पूजा किला के पोखरे पर ही किया जाता है, जो इसकी सफाई का जिम्मा नगर पंचायत की होती है, लेकिन खरना शुरू हो जाने के बाद भी अभी तक किला की पोखरा की साफ-सफाई न किए जाने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसके अलावा नगर के हर घाटों पर गन्दगी का अंबार लगा है। छठ पूजा के दिन वार्ड नंबर 12 सहित कस्बे के आधे से अधिक लोगों का छठ किला के पोखरा घाट पर होता है। मगर किला के पोखरे का पानी गंदा होने के कारण व्रतियों को अर्घ्य देने में गंदगी का सामना करना पड़ेगा। इस बाबत नगर पंचायत सिकंदरपुर के चेयरमैन रविंदर वर्मा ने बताया कि छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई कराई जा रही है। रविवार की सुबह तक सभी घाट साफ हो जाएंगे।
चेयरमैन ने लिया घाटों का जायजा
सिकन्दरपुर। आस्था का महापर्व छठ को लेकर आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर के चेयरमैन डॉ रविंदर वर्मा ने शनिवार नगर के छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, बिजली-पानी का समुचित व्यवस्था कराते हुए घाटों का जायजा लेने के बाद अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया कि घाटों पर साफ-सफाई समुचित रूप से होना चाहिए। बताया कि व्रती के आने और जाने के लिए रास्तों को पूर्ण रूप से साफ करा दिया गया है तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अताउल्लाह खांन, ओमप्रकाश यादव, अवधेश सिंह, ददन पांडेय, डब्ल्यू सोनी, पवन वर्मा, दिवाकर पांडेय आदि रहे।
सरोवरों के अलावा सरयू घाट की सफाई पूरी
बेल्थरारोड। छठ पूजा के मद्देनजर सरोवरों के घाटों तथा सरयू नदी के तटों पर साफ सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है। नगर के बिचला पोखरा की साफ-सफाई और रंग रोगन के साथ वेदी बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही नवकापुरा, बिठुआ मार्ग, पश्चिम पोखरा के घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। महिलाएं आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पुन: अगले दिन सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर पर्व का समापन करेंगी।
व्रतियों को बांटी पूजा सामग्री
दुबहर। क्षेत्र के ओझा कछुआ उग्रसेनपुर गांव में समाजसेवी गंगासागर मिश्रा ने छठ व्रतियों के छठ पूजा के लिए साड़ी, सूप, दउरा, नारियल, फल, एवं अर्ध्य तथा पूजन सामग्री आदि का वितरण किया। कहा कि जरूरतमंदों एवं असहायों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म होना चाहिए। इस मौके पर भुवनेश्वर मिश्रा, सीताराम मिश्रा, पप्पू मिश्रा, सोनू मिश्रा, रामबहादुर दुबे, कुलदीप दुबे, संदीप कुमार गुप्ता, भुंड राजभर, बीरा यादव, सरल राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें