फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Sat, 03 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह ने जिला अस्पताल परिसर में बन रहे भवनाें का शनिवार को औचक निरीक्षण किया तथा कार्य में और तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


सीएमओ ने निर्माणाधीन सीएमओ कार्यालय, कुष्ठ विभाग कार्यालय, आपातकालीन कक्ष, पोस्टमार्टम हाउस, लाउंड्री और किचन हाउस के साथ ही ट्रामा सेंटर का गहन निरीक्षण किया। भवन निर्माण में जुटे ठेकेदार और संबंधित लोगों से गुणवत्ता का पूरी तरह से ख्याल रखने की बात कही।

सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल अंतर्गत बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिला अस्पताल का लोड काफी कम हो जाएगा। एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। साथ ही पोस्ट मार्टम हाउस के चालू हो जाने के बाद मृतक आश्रितों को तिखमपुर तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


 इसे सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शासन से चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारियाें की मांग की गई है। पुराने जिला अस्पताल में बारिश का पानी लगने के सवाल पर बताया कि नयी इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर और सीएमओ कार्यालय की जो नींव रखी गई है।
विज्ञापन


 उसी के अनुसार जिला चिकित्सालय के मैदान को चौरस कराकर नाली का निर्माण कराया जाएगा। ताकि जिला अस्पताल में बारिश का पानी न लग सके। इस मौके पर एसीएमओ डा. केडी प्रसाद, सुनिल राय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें